जहानाबाद, अप्रैल 22 -- घोसी, निज संवाददाता। मोदनगंज प्रखंड के विशु बिगहा गांव के एक व्यक्ति की भूतही नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विशु बिगहा निवासी सुवय बिंद के रूप में की गई है। दरअसल मृतक बुधवार की सुबह के बाद गायब था जिसको लेकर परिजनों के द्वारा खोजबीन किया जा रहा था। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे के लगभग ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर ओकरी थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घोसी से पंकज कुमार की रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.