बोकारो, मई 4 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित शिव मंदिर में रविवार को विशु पर्व के अवसर पर शिव पूजन व मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जल, बेलपत्र व प्रसाद अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। दिनभर भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना पुजारी निलेश कुमार पांडेय द्वारा विधि-विधान से कराई गई। संचालक जगेश्वर गोस्वामी ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से परंपरा के रूप में किया जा रहा है और यह मंदिर क्षेत्र में आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर के मां काली मंदिर में उमड़ा जनसैलाब मौके पर अध्यक्ष मुकेश कुमार गोस्वामी, उपाध्यक्ष धनीलाल गोस्वामी, संचालक जगेश्वर गोस्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.