गुमला, जून 27 -- विशुनपुर। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशुनपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक होटल में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। मामले में होटल संचालक आनंद गिरि के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार एसपी को लगातार सूचना मिल रही थी कि उक्त होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब और गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर बिशुनपुर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 8 पीएम ब्रांड की 17 बोतल अंग्रेजी शराब और 36 बोतल बीयर बरामद की।बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने होटल संचालक आनंद गिरि के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ह...