गुमला, अप्रैल 3 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। विकास भारती विशुनपुर के तत्वावधान में नाबार्ड वाड़ी परियोजना के तहत शुक्रवार को बागवानी प्रशिक्षण सह एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इसमें सरायकेला जिले के कुचाई प्रखंड और विशुनपुर क्षेत्र से कुल 81 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती व बागवानी की उन्नत तकनीकों से जोड़ना था।प्रशिक्षण के दौरान किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से फल व सब्जी उत्पादन, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पौधों के रखरखाव तथा कीट प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद प्रतिभागियों को सालम नवाटोली व ब्लातू स्थित विकास भारती के फार्मों का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से उन्नत बागवानी तकनीकों को देखा और समझा।कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के वैज्ञानिक सुनील कुमार ने किसानों को पारंपरिक खेती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.