गुमला, अप्रैल 7 -- विशुनपुर। विशुनपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अंकुरी टांड़ टोली निवासी 20 वर्षीय युवक सुमित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुमित उरांव बाइक से अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विशुनपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना में सुमित का पैर टूट गया। वहीं उसके चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...