विशुनपुर में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम
गुमला, जुलाई 21 -- विशुनपुर। अग्रगति भारत संस्था की ओर से मंगलवार को प्रखंड के बीटीएम कार्यालय परिसर में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में बैंकिंग सेवाओं के महत्व, बचत की आदत और सुरक्षित वित्तीय लेन-देन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।ग्रामीणों को बैंकिंग फ्रॉड, साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट,सोशल सिक्योरिटी, डिजिटल बैंकिंग, केसीसी ऋण और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़ी सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, लिंक और संदेश भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, ओटीपी, एटीएम पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें।शिविर यह भी पढ़ें- Buxar News: सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का करें विवेकपूर्ण उपयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.