गुमला, फरवरी 2 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि । प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बैडमिंटन कोर्ट में सुशील टोप्पो के नेतृत्व में आयोजित दो दिनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी रही और खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया। टूर्नामेंट में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में विकास और आशीष तिर्की की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता बने, जबकि पवन व संदीप उरांव की जोड़ी उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में संजय पांडेय और संजय की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल के साथ खिताब अपने नाम किया। वहीं विश्वास और ध्रुव की जोड़ी उपविजेता रही। बाल...