गुमला, फरवरी 24 -- गुमला । जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरका खांड गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गांव के ही दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान 19 वर्षीय सुकरा नगासिया और 20 वर्षीय फेकू नगेसिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से मरवई गांव घूमने गए थे। सोमवार की देर शाम घर लौटने के दौरान गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुकरा को मंगलवार सुबह सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। उसके सिर और पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.