गुमला, अप्रैल 12 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। विशुनपुर और गारू थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में वन्यजीव तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में शनिवार की देर शाम पैंगोलिन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची केंद्रीय टीम पर ही हमला कर दिया गया। हालांकि टीम किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकलने में सफल रही। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की छह सदस्यीय टीम जय शर्मा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर चिलम पोखर कोयल नदी के पास छापेमारी करने पहुंची थी। टीम के साथ महुआडांड़ फॉरेस्ट रेंज के कर्मी भी मौजूद थे। छापेमारी के दौरान तस्करों में अफरा तफरी मच गई और वे भागने लगे। इस दौरान टीम ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से विलुप्तप्राय पैंगोलिन बरामद किया। इसी बीच पकड़े गए आरोपी ने बच्चा चोर का झूठा शोर मचा...