गुमला, मार्च 25 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के बैठत गांव में डायन बताकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह करीब छह बजे की है। पीड़िता मंजू देवी ने विशुनपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।मंजू देवी के अनुसार वह घर के पास महुआ के पेड़ के नीचे महुआ चुनने गई थी। इसी दौरान गांव की प्रीति देवी वहां मौजूद थी। पीड़िता का आरोप है कि उसे देखते ही प्रीति देवी ने डायन कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर दिया। हालांकि मंजू देवी को गंभीर चोट नहीं आई और वह किसी तरह घर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने अपने पति राजकिशोर खेरवार को घटना की जानकारी दी।घटना से आहत पीड़िता ने पति के साथ थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ डायन बताकर बदनाम करने व मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.