गुमला, मार्च 20 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। विशुनपुर स्थित विकास भारती अंधेरी बगीचा के समीप शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बॉक्साइट लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदार निवासी पावन मुंडा (18), सुबनती देवी (28) और महानद मुंडा (नौ) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार महानद मुंडा के सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसे बेहतर जांच के लिए गुमला भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक उपरपाठ क्षेत्र से बॉक्साइट लेकर एक ट्रक लोहरदगा की ओर जा रहा था,जबकि बाइक सवार घाघरा की ओर से आ रहे थे। अंधेरी बगीचा के पास साइड देने के दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.