विशुनपुर में टीएनए परीक्षा हुई शांतिपूर्वक
गुमला, मई 12 -- विशुनपुर। हाई स्कूल परिसर स्थित 10 प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को शिक्षा विभाग द्वारा टीएनए परीक्षा आयोजित की गई। शिक्षकों के गुणात्मक विकास और शैक्षणिक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित परीक्षा में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 42 सरकारी शिक्षक व सहायक अध्यापक शामिल हुए। परीक्षा करीब दो घंटे तक चली और शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त हुई। बीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन कर उसमें सुधार लाना है। मौके पर सीआरपी बालकिशन साहू समेत अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मोहनपुर में शिक्षकों की टीएनए परीक्षा शुरू यह भी पढ़ें- टीएनए:03 में पहले दिन 97% शिक्षकों ने दी आकलन परीक्षा यह भी पढ़ें- टीएनए परीक्षा में शामिल हुए 67 शिक्षक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.