गुमला, मार्च 25 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के विशुनपुर प्रखंड अंतर्गत गुरदरी थाना क्षेत्र के कुजाम गांव निवासी 46 वर्षीय मेलन असुर का शव गरांज टोंगो जंगल से बरामद किया गया है। वह पिछले पांच दिनों से लापता था। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार शव पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।मृतक के भतीजे सुखराम असुर ने बताया कि मेलन असुर शुक्रवार की सुबह प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर कराने के लिए वार्ड सदस्य अजीत असुर के घर जाने की बात कह कर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया था। परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.