धनबाद, मई 16 -- धनबाद। बिशनपुर कृष्णा नगर की रहने वाली मुन्नी कुमारी ने पड़ोस में रहने वाले संतोष बहादुर पर चोरी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने धनबाद थाने में शिकायत की है। पुलिस को बताया कि 14 मई की रात लगभग 12 बजे एक व्यक्ति उनके घर की छत पर चढ़ गया। छत पर रखी रेलिंग का लोहा चुरा रहा था, जिसकी आवाज सुनकर वह छत पर अपनी भाभी और बच्चों के साथ पहुंची तो देखा कि बगल में किराए के मकान में रहने वाला संतोष बहादुर उनकी रेलिंग की चोरी कर रहा है। बताया कि उसकी मंशा घर में रखे अन्य सामान की भी चोरी करने की थी। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं शोर मचाने पर मोहल्ले वालों की सहयोग से उसे पकड़ लिया और बाद में धनबाद थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- चोरी के सामान के साथ शातिर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस...