गुमला, दिसम्बर 2 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले में नशे का काला कारोबार लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। खास बात यह है कि इस जानलेवा धंधे में अब पढी लिखी किशोरियां की संलिप्तता भी तेजी से सामने आ रही है। सोमवार को पुलिस ने विशुनपुर इलाके में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए एक युवती सहित चार लोगों को 85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब पौने पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसपी हारिश बिन जमां को नशा कारोबारियों के मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद विशुनपुर-नेतरहाट रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मेदनीनगर की ओर से शादी का पोस्टर साट कर आ रही एक अर्टिगा कार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी में कार से 85 ग्राम ब्राउन शु...