गुमला, दिसम्बर 13 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि । प्रखंड के सेरका पंचायत स्थित जन वितरण प्रणाली डीलर राजबली भगत पर केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर गरीब आदिवासी लाभुकों से अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। शनिवार को आदिम जनजाति समुदाय के सैकड़ों ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी को लिखित शिकायत दर्ज कराई।ग्रामीणों का आरोप है कि राशन कार्ड की केवाईसी प्रक्रिया के नाम पर प्रत्येक लाभुक से 100 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। राशि देने से इनकार करने पर डीलर द्वारा गाली-गलौज,अभद्र व्यवहार और मारपीट तक की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पूर्व भी डीलर पर इसी तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उसका मनोबल बढ़ गया है।आदिम जनजाति समुदाय के लोगों ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.