गुमला, मार्च 20 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। घाघरा-विशुनपुर सीमा पर औंराढलान के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई,।जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान दीप्ति कुमारी (30) पत्नी चंदन कुमार निवासी पटना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ नेतरहाट घूम कर लौट रहे थे। इसी दौरान घाघरा-नेतरहाट मुख्य मार्ग पर औंराढलान के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से विकास भारती की एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विशुनपुर लाया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीप्ति कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि उनके पैर में दो-तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। वहीं चंदन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.