गुमला, मार्च 17 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि । प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित पड़हा भवन में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजू भगत ने की।कार्यक्रम में ट्रेनर के रूप में अनिरुद्ध चौबे और जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा उपस्थित रहे। इस दौरान बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर बल दिया।उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर तैयारी तेज करने की बात कही। साथ ही मनरेगा अधिनियम, पेसा कानून एवं एसआईआर जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.