गुमला, मार्च 30 -- विशुनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राजलक्ष्मी उरांव ने फीता काटकर किया। इस दौरान 14 वर्ष की किशोरियों को टीका देकर अभियान की विधिवत शुरुआत हुई। प्रमुख ने कहा कि यह टीकाकरण किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अहम भूमिका निभाएगा और अभिभावकों से बेटियों को अनिवार्य रूप से टीका दिलाने की अपील की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सोनाली डीजी मिंज ने बताया कि अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा और सभी लक्षित किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजू भगत, इंदु देवी, मुकेश मिश्रा समेत जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.