गुमला, मई 29 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के रेहे टोली गांव में शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा। हादसे में घर के बाहर बैठे 58 वर्षीय टेपना महली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर घाघरा-नेतरहाट मुख्य मार्ग को करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार बॉक्साइट लदा ट्रक घाघरा से बिशुनपुर की ओर जा रहा था। रेहे टोली गांव के समीप ट्रक ने पहले एक स्कूटी सवार को हल्की टक्कर मारी। जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे स्थित बिजली पोल को तोड़ते हुए सीधे एक घर में जा घुसा। हादसे के दौरान घर के बाहर बैठे टेपना महली ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घट...