गुमला, अप्रैल 3 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के टिटही मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में चट्टी सेरका निवासी 28 वर्षीय संतोष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि बाइक पर सवार उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संतोष सिंह अपने एक मित्र के साथ बनालात की ओर से विशुनपुर लौट रहा था। इसी दौरान टिटही मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष सिंह ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया,जबकि पीछे बैठा युवक किसी तरह बच गया और उसे मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद संतोष सिंह को मृत घोषित कर दिया,जबकि उसके साथी का प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.