विशुनपुर देवार के आधा दर्जन टोले पानी से घिरे
देवरिया, सितम्बर 5 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू का उफान व्यापक हो गया है। नदी खतरे के निशान से 80 सेमी उपर बह रही है। इससे तटवर्ती गावों खासकर दियारा में मुश्किल बढ़ने लगी है। विशुनपुर देवार के छह टोले पानी से घिर गए है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर शुक्रवार शाम को जलस्तर 67.30 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 66.50 से 80 सेमी अधिक है। 24 घण्टे में जलस्तर में 5 सेमी की वॄद्धि हुई है। जलस्तर में वृद्धि होने से सरयू का पानी घाट की अधिकांश सीढ़ियां पानी मे डूब गई है। अफसरों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नदियों के बढ़ने की स्पीड से तटवर्ती गांवों के लोग सहम गए हैं। सरयू का पानी दियारा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में फैल रहा है, जिससे किसानों की फसलें भी जलमग्न हो रहीं है। करीब ढाई सौ एकड़ फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.