गुमला, मई 18 -- विशुनपुर थाना क्षेत्र के हेसराग गांव में पिछले दो वर्षों से जलमीनार खराब रहने के कारण ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। करीब 800 की आबादी वाले इस गांव के लोग पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए अविलंब जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- छह महीने से नल-जल योजना की व्यवस्था ठपजलमीनार की स्थिति जानकारी के अनुसार गांव में उरांव जनजाति के साथ-साथ महतो और तुरी समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व सरकार की ओर से महावीर महतो के घर के समीप सोलर आधारित जलमीनार लगाया गया था। यह जलमीनार पूरे गांव को पेयजल उपलब्ध कराता था, लेकिन पिछले दो वर्षों से ख...