गुमला, अप्रैल 6 -- गुमला, संवाददाता। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़ी सर्वेश्वरी स्वंय सहायता समूह,विशुनपुर की सदस्य अनीता देवी आज ग्रामीण उद्यमिता की एक प्रेरणादायक पहचान बनकर उभरी हैं। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपने मजबूत जज्बे और नवाचार के बल पर गांव की महिलाओं के साथ मिलकर स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाई है। अनीता देवी ने अन्य ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से अचार, शहद, दाल और एनटीटीपी आधारित वस्तुओं का उत्पादन कर उन्हें पलाश ब्रांड के तहत बाजार में उतारा। उनके इन उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग ने अब रांची के प्रमुख रिटेल स्टोर्स जैसे - उर्वी मार्ट और काशिश मॉल तक अपनी जगह बना ली है। जो सामुदायिक उद्यम के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हाल ही में जेएसएलपीएस के सीईओ ए मित्तल ने विशुनपुर स्थित अनीता...