बलिया, मार्च 25 -- बेल्थरारोड। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों काले और लाल बंदरों का उत्पात काफी बढ़ गया है। मंगलवार की सुबह विशुनपुरा गांव में बंदरों ने तीन लोगों गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। सभी का उपचार सीएचसी सीयर पर कराया गया। विशुनपुरा निवासी विनोद यादव खेत से बोझा लेकर आ रहे थे कि बंदर ने हमला कर दिया, वहीं आखोप निवासी प्रिंस यादव विशुनपुरा अपनी रिश्तेदारी में आए थे तथा विनोद कुमार को बंदरों ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। ग्रामीणों ने उत्पाति बंदरों से निजात दिलाने की मांग जिम्मेदारों से की है। बता दें कि नगर के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन और मोहल्लों में काले और लाल बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। इनके उत्पात से स्टेशन पर कई यात्री पहले भी जख्मी होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। लोग छतों पर जाने से परहेज करने लगे है। खासकर महिलाए...