गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशनपुरा बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर दो बाइक की भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पहले सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया। वर्तमान में तीनों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव निवासी राजेंद्र राय का पुत्र विशाल कुमार राय और विशनपुर गांव निवासी सच्चिदानंद राय का पुत्र मुकुल कुमार राय एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान गंगवा गांव निवासी शिवनाथ महतो के पुत्र बलिस्टर महतो की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.