जहानाबाद, मार्च 1 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता।विशुनगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिर्रा गांव में छापेमारी की। जिसमें चिंता देवी के घर से 16 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस को देखते ही घर के लोग भागने में सफल रहे। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...