पटना, अप्रैल 19 -- राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयनित 54 कॉलेजों में जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे। उच्च शिक्षा विभाग चयनित कॉलेजों में वर्तमान में मौजूद आधारभूत संरचना का ऑडिट करायेगा। इसके आधार पर विकास कार्य होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने चयनित कॉलेजों के प्राचार्य को बुनियादी ढाचे के विकास के लिए दिशा निर्देश दिया है। इन संस्थानों के शिक्षकों के लिए टीचिंग एंड लर्निंग कंटेंट भी विकसित किया जाएगा। प्रत्येक कालेज के स्तर पर एक कमेटी गठित की गयी है, जिसकी निगरानी में सेंटर आफ एक्सीलेंस पर कार्य होगा। इन कॉलेजों में उच्च-तकनीकीयुक्त प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी और इंटरनेट सेवा, स्मार्ट क्लास तथा नवाचार एवं रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। पांच हजार किताबों का आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना होगी। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से निरंतर शैक्षणिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.