धनबाद, मार्च 29 -- हाजीपुर के वैशाली रेल प्रेक्षागृह में शनिवार को आयोजित समारोह में रेल महाप्रबंधक ने वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया। समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष सुनीता सिंह एवं उपस्थित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सुरेशचंद्र श्रीवास्तव सहित मुख्यालय के उच्चाधिकारी एवं धनबाद सहित पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे। समारोह के दौरान धनबाद मंडल की कल्चरल टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में धनबाद रेल मंडल का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। महाप्रबंधक एफिशिएंसी रनर्स-अप कप धनबाद मंडल को प्राप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.