सीवान, जनवरी 28 -- दरौंदा। डीएम सीवान विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र निर्गत करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित शिविर में प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजनों का दिव्यांगता परीक्षण कर यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। मौके पर डॉक्टर मुबारक अली, डॉक्टर राघवेंद्र बाजपेई, ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षय लाल सिंह, बुनियाद केंद्र के दिलीप कुमार, प्रदीप वर्मा, अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र सिंह, रूबी कुमारी, कार्यपाल सहायक मनोज कुमार, विकास कुमार, सद्दाम हुसैन, डाटा एंट्री ऑपरेटर नीतीश कुमार तथा प्रखंड संसाधन सेवी अरविंद यादव सहित कई कर्मियों उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.