घाटशिला, अप्रैल 10 -- धालभूमगढ़। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (स्पेशल डिविजनल ऑफिसर) राहुल आनंद ने गुरुवार को नूतनगढ़ पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने कानीमोहाली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों से जानकारी प्राप्त की। सेविका और बच्चों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं नूतनगढ़ खेल मैदान में बना रहे पोटो चेंजिंग रूम का निरीक्षण किया। पीडीएस दुकान की रिपोर्ट का अध्ययन करते हुए व्यस्तता के कारण रूटीन जांच के बाद जमशेदपुर रवाना हो गए। इस क्रम में अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ बबली कुमारी, नूतन गढ़ की मुखिया पायो हेंब्रम, बाल विकास पदाधिकारी माया रानी उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.