प्रयागराज, जनवरी 31 -- रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज की शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने उदित नारायण शुक्ला, मधु श्रीवास्तव, हरिराम द्विवेदी, डॉ. पवन जायसवाल, राजेश वर्मा और अभिषेक शुक्ला को वोकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया। महापौर ने कहा कि कर्मयोगियों को सम्मानित किए जाने से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है। सम्मानित लोगों ने अपनी ईमानदारी, व्यावसायिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्य और समाज सेवा में पहचान बनाई है। अध्यक्षता रोटेरियन पवन श्रीवास्तव ने किया। रोटेरियन डॉ. अस्तित्व अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.