विशाल हत्याकांड : तीन एंगलों पर रेलवे पुलिस कर रही जांच
पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को हनुमानबाग रेलवे सिग्नल के पास मिले युवक के शव के मामले में जीआरपी ने हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक विशाल कुमार झा के पिता अजीत नाथ झा के बयान पर पूर्णिया जंक्शन स्थित राजकीय रेल थाना में मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने विशाल को नशा की लत बताई है। साथ ही कभी किसी लड़की के संपर्क की भी बात सामने आई है। इसके अलावा परिजनों ने कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद की बात बताई है। मसलन पुलिस ने इन तीनों एंगलों को जांच का हिस्सा बनाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि विशाल का फोन कुछ दिन पहले गुम हो गया था। उसके पास अपना कोई फोन नहीं था। वह दोस्तों से बात करने के लिए अपनी मां के फोन का उपयोग करता था। यह फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.