सिमडेगा, जून 13 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। बांसजोर चौक स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के पीछे मैदान में विशाल सनातनी समागम सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख (पटना-गुवाहाटी प्रांत) वीरेंद्र विमल, विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, जैन मुनि पद्मराज, कुवारमुंडा राजपरिवार के ललु सिंह देव, आनंदपुर राजपरिवार के शिव प्रताप सिंह देव, परबा राजपरिवार के लक्ष्मण मांझी तथा कथावाचक पंडित इंद्र शंकर झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मानव जीवन को दिशा देने वाली शाश्वत जीवन पद्धति है।

धर्माचार्यों के विचा...