औरैया, मार्च 22 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी का देर रात घोषणा कर दी गई। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद नई टीम घोषित की। जिसमें पुराने कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियां देकर संगठन को मजबूती देने का प्रयास किया गया है। खास तौर पर लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रहे विशाल शुक्ला को महामंत्री बनाकर उनके संघर्ष और समर्पण को सम्मान दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विशाल शुक्ला लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे थे। जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ और लगातार सक्रियता को देखते हुए उन्हें इस बार जिला कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके महामंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। घोषित टीम में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमे...