जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 12 अप्रैल 2026 रविवार को प्रातः 8 बजे से अग्रसेन भवन, साकची, जमशेदपुर में किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का मिशन इस बार 1000 यूनिट ब्लड संग्रह करना रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 650 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था, इस बार नया इतिहास रचने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आगे बढ़ने और मानवता के इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की है क्योंकि एक बूंद रक्त किसी की ज़िंदगी की संजीवनी बन सकता है। इस रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता को प्रोत्साहन स्वरूप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.