मेरठ, अप्रैल 8 -- गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में पिछले सात दिनों से चल रही भव्य श्री शिव कथा का बुधवार को यज्ञ एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। समापन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की भावना से यज्ञ में आहुति अर्पित की। कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर के मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संत समाज एवं अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए। कथा के सभी यजमानों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। संस्थान की मेरठ शाखा से संयोजिका साध्वी आर्या भारती ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ केवल बाहरी आहुति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आंतरिक शुद्धि और आत्मिक जागरण का माध्यम भी है। सच्चा यज्ञ वह है, जिसमें मनुष्य अपने भीतर ज्ञान की अग्नि प्रज्ज्वलित कर अपने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.