विशाल मेगामार्ट कांठ रोड की पार्किंग में लगी आग दो कारें जली
मुरादाबाद, मई 18 -- सिविल लाइंस स्थित व्यस्ततम विशाल मेगा मार्ट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माल की पार्किंग में खड़ी कारों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दो कारें धू-धू कर जल गईं। हादसे के दौरान पार्किंग में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और हर तरफ चीख-पुकार का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही लोगों ने माल प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, लेकिन मुख्य द्वार पर लगे अग्निशमन यंत्र खराब और जर्जर हालत में मिले। यदि ये उपकरण समय पर काम करते, तो शायद लोगों की मेहनत की कमाई से खरीदी गई कारें बचाई जा सकती थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल जरूर खुल गई। घटना के बाद लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.