बहराइच, मई 23 -- तेजवापुर। बौंडी थाना क्षेत्र के सिपाहिया हुलास स्थित गांवट माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का शनिवार को महाहवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हो गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य भार्गव जी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम के आदर्शों और भक्ति का संदेश दिया। समापन अवसर पर मुख्य यजमानों और आयोजन समिति की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाहवन संपन्न हुआ तथा विश्व कल्याण की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...