बहराइच, मई 20 -- बहराइच। अक्षय यंत्र फाउंडेशन की ओर से शहर में विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का आयोजन सूर्य प्रताप सिंह एवं रणवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन बृजेंद्र पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर विजय शेखर सिंह, आरएसएस के जिला कार्यवाहक भूपेंद्र सिंह, अनिल निषाद, गोरखनाथ दुबे, अनुराग सिंह, लाष राज सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...