सिमडेगा, अप्रैल 15 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के चाडरीमुंडा स्थित कीर्तन मण्डप के पास एक विशाल पेड़ में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना मंगलवार के रात की है। आग की लपटें तेजी से फैलती देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत एकजुट होकर बाल्टी और पानी के अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से कमजोर हो चुका पेड़ अचानक गिर गया। जिससे पास के एक घर को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.