मेरठ, मई 15 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष कल्लू प्रधान के नेतृत्व में कई ट्रैक्टरों के साथ किसान तहसील मवाना पहुंचे, जहां आयोजित विशाल किसान पंचायत में बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर हवन किया। इस मौके पर बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के संघर्षों एवं किसान हित में किए गए आंदोलनों को याद किया गया। पंचायत में किसानों ने अंश निर्धारण की खतौनी संबंधी समस्याओं का समाधान कराने, कोऑपरेटिव सोसायटी में तीन लाख रुपये तक के ऋण को सरकार के निर्देशानुसार ब्याज मुक्त किए जाने तथा डोलबंदी की समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई। यह भी पढ़ें- किसानों ने महेंद्र टिकैत की पुण्य तिथि मनाकर दिया ज्ञापन पंचायत में कहा गया कि मवाना...