कानपुर, जून 5 -- कानपुर, संवाददाता। हम दोनों अच्छे दोस्त थे। एक साथ काम करने के अलावा खाना-पीना भी था। मगर वह शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट करता था। एक दिन पहले उसने जेब में रखे 100 से 150 रुपये निकाल लिए थे। विरोध करने पर गाली-गलौज की। घटना वाले दिन उसने मेरी जेब से बीड़ी निकाल ली। विरोध करने पर गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। उस वक्त तो वह चला गया। मगर कुछ देर बाद जब वह सो गया तो उसने गुस्से में पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। ये बातें मूलगंज पुलिस को मजदूर की हत्या करने वाले उसके साथी ने पूछताछ के दौरान बताईं। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मेस्टन रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति के पास फुटपाथ पर 35 वर्षीय मजदूर का रक्तरंजित शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मूलगंज पुलिस ने फोरें...