मेरठ, मार्च 19 -- किशनपुर गांव स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव थल्ली साहिब में 78वां तीन दिवसीय जोड़ मेले का विशाल भव्य नगर कीर्तन के साथ शुभारंभ हो गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर संतपुरा, लतीफपुर व कंकरखेड़ा से होते हुए किशनपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न हो गया। नगर कीर्तन का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को हतप्रभ कर दिया। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव थल्ली साहिब में तीन दिवसीय जोड़ मेला नगर कीर्तन के साथ प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे बैंडबाजे गुरुवाणी का पाठ करते हुए चल रहे थे। इसके पीछे गतका पार्टी के निहंग चक्र, तलवार, भाला, बरछी आदि के करतब दिखा रहे। उनके पीछे श्रद्धालु पानी के छिड़क...