नई दिल्ली, अगस्त 11 -- मशहूर संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर झारखंड और दिल्ली में छात्रों के खिलाफ हुई कथित हिंसा पर कड़ा विरोध जाहिर किया है। वीडियो में विशाल ददलानी ने केंद्र और राज्य, दोनों सरकार को आड़े हाथ लिया है। पढ़िए उन्होंने क्या कहा। विशाल ददलानी का पूरा बयान विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, 'मैं कल इंस्टाग्राम पर वापस आया और कल से वीडियोज देख रहा हूं झारखंड में जो वाइलेंस हो रहे हैं, स्टूडेंट्स पर। छात्र जब जायज बात कर रहे हैं, तो सरकारें नाजायज बात कर रही हैं। दिल्ली में भी यही हुआ। दिल्ली में जो हुआ उसके जिम्मेदार होम मिनिस्टर हैं और झारखंड में जो हो रहा है उसके जिम्मेदार चीफ मिनिस्टर हैं। मैं दोनों को बिना गाली दिए, बड़े प्यार से और इज्जत से कहना चाहता हूं कि इंडियन पॉलि...