रुडकी, जनवरी 27 -- भारतीय ब्रह्म सभा के संचालक मंडल की बैठक में मंगलवार को रुड़की महानगर और भगवानपुर इकाई का गठन किया गया। राजेश कपिल को रुड़की महानगर और सुनील कौशिक को भगवानपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज ने राजेश कपिल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन डॉ. श्रीराम कुमार शांडिल्य ने किया। वहीं भगवानपुर इकाई के लिए महासचिव डॉ. संदीप कुमार शर्मा ने सुनील कौशिक का नाम प्रस्तावित किया। प्रधानाचार्य संदीप कुमार कौशिक (टिकौला) ने अपनी सहमति दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.