रांची, सितम्बर 27 -- रांची। मेन रोड स्थित विशाल क्लब दुर्गा पूजा समिति मल्लाहटोली में दुर्गा पूजा पंडाल का शनिवार को अनावरण किया गया। पूजा पंडाल के पट खोलने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मां की आरती से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्री महावीर मंडल मल्लाहटोली हनुमान मंदिर के पुजारी शशिकांत मिश्रा ने पूजा की। बताया गया कि विशाल क्लब में दुर्गा पूजा की शुरुआत साल 1977 में हुई थी। इसकी स्थापना स्व. चमरा राम, स्व. देवी निषाद, जगरनाथ सिंह और स्व. लक्ष्मी विश्वकर्मा ने की थी। इस अवसर पर सुनील विश्वकर्मा, सुरेश निषाद, मौसम निषाद, कुणाल सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.