आगरा, मार्च 2 -- जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति की बैठक सोमवार को तीन मार्च को होने वाले विशाल कुश्ती दंगल को लेकर हुई। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाले दंगल में छोटी-बड़ी दर्जनों कुश्तियां होंगी। इसमें देश के कई बड़े पहलवान भाग ले रहे हैं। चरन सिंह पहलवान ने बताया कि कुश्ती दंगल में जिला केसरी व ब्रज केसरी के खिताब पर भी कुश्ती कराई जाएगी। विजयी पहलवानों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। पहलवान सुबह 10 बजे दंगल स्थल पर पहुंचकर अपना वजन करा लें। बैठक में रवी सिंह राजपूत, धर्मसिंह, रमन कुमार, अमित यादव, श्रीकृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...