विशाल की हत्या से सदमे में परिवार, गांव में मातम
मेरठ, जून 29 -- हरियाणा के सोनीपत जनपद के राई क्षेत्र में हत्या के शिकार हुए खरखौदा के खंदावली निवासी विशाल का परिवार सदमे में है। घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की मां कमल, दोनों बहनें और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है। बता दें कि शनिवार शाम आरोपियों ने हत्या के बाद विशाल के पिता शिवकुमार को मेरठ में फोन कर कहा कि तुम्हारे बेटे की हत्या कर दी है, आकर उसे उठा ले जाओ। फोन मिलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। रविवार को शिवकुमार गांव के लोगों के साथ राई पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर शिकायत दी। इसके बाद खेत से 26 वर्षीय विशाल का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। राई थाना पुलिस ने पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.