बक्सर, जनवरी 2 -- चौसा। स्थानीय नगर पंचायत के रहने वाले वालीबॉल खिलाड़ी विशाल कुमार का चयन नेशनल वालीबॉल चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। बिहार वालीबॉल एसोशिएशन ने विशाल का चयन 4 जनवरी से 11 जनवरी तक उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने वाले सीनियर नेशनल वालीबॉल चैम्पियनशिप के लिए किया है। विशाल का चयन किए जाने के बाद चौसा पहुंचने पर शुक्रवार को उसका स्वागत और अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, शैलेश कुशवाहा, मो. मुस्तफा, मोनू चंद्रवंशी, मनीष कुमार, सुमंत कुशवाहा और सुहैल खान सहित कई अन्य युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.